कैंपस प्लेसमेंट में 21 विद्यार्थियों का हुआ चयन
https://www.shirazehind.com/2018/03/21.html?m=0
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल
द्वारा इंजीनियरिंग एवं प्रबंध के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैंपस
प्लेसमेंट में 21 विद्यार्थियों का चयन पाई इन्फोकॉम लिमिटेड लखनऊ द्वारा
किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने चयनित
विद्यार्थियों को बधाई दी है।
कैंपस
सलेक्शन के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। लिखित
परीक्षा में सफल हुए 65 विद्यार्थियों का साक्षात्कार करके अंतिम चरण में
इंजीनियरिंग एवं प्रबंध के 21 विद्यार्थियों का अलग-अलग पदों पर चयन किया
गया।
बीटेक
कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं एमसीए के 9 विद्यार्थियों का
चयन जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 4
विद्यार्थियों का चयन ऑटोकैड डिजाइनर के पद पर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन,
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन के 3 छात्रों का
चयन ऑटोमेशन इंजीनियर एवं एमबीए के 5 विद्यार्थियों का चयन बिज़नेस
डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर किया गया है।पाई
इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रमुख विजय कुमार जायसवाल एवं सिस्टम एनालिस्ट
देविका तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों के साथ बैठक कर सेवा से संबंधित
विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
ट्रेनिंग
एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने कहा कि
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा
रहा है। विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर बीबी तिवारी, प्रोफ़ेसर ए के
श्रीवास्तव, प्रोफेसर मानस पांडे, डॉ मुराद अली, डॉ
राजकुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ मनोज मिश्रा, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, ऋषि
सिंह श्याम त्रिपाठी समेत तमाम लोगों ने विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता
जाहिर की है।

