24 घंटे के भीतर लूटेरो ने दो आभूषण व्यापारियों को बनाया निशाना, जिले में दहशत का माहौल
https://www.shirazehind.com/2018/03/24_18.html?m=0
जौनपुर। जिले में बदमाशो के हौसले पूरी तरह से बुलंद हो गया है। कल रात अंधेरे में लूटेरो ने एक आभूषण व्यापारी को अधमरा करके करीब दो लाख के गहने लूट लिया था। आज दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाशो ने और व्यापारी को निशाना बनाते हुए ढाई लाख रूपये के सोने चांदी का जेवर लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन अभी तक लूटेरो का कोई सुराग नही लग पायी है। उधर लगातार हो रही लूट की वारदात से पूरे व्यापारियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोकी बाजार में अपनी दुकान पर जा रहे आभूषण व्यापारी दीपक सोनी को एक मोटर साईकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशो तमंचे से आतंकित करके गहनो से भरा बैग लूटकर भाग निकले। सूचना मिलते ही सीओ बदलापुर सौम्या पाण्डेय थानाध्यक्ष सुनीलदत्त राय मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। लेकिन अभी तक लूटेरो का कोई सुराग नही लग पायी है।