राज संगीतज्ञ पद पर विभूषित किये गये शास्त्रीय गायक पंडित विशेष नारायण

जौनपुर। जिले के धर्मापुर विकास खण्ड के इमलो पांडेय पट्टी गांव के रहने वाले शास्त्रीय गायक पंडित विशेष नारायण मिश्र को राज संगीतज्ञ पद पर विभूषित किया गया है। हिन्दू साम्रज्य परिषद लखनऊ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री ने तीन वर्षों के लिए उन्हें इस पद पर विभूषित किया है। बता दें कि वर्तमान समय में पण्डित विशेष नारायण मिश्र जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में गायनाचार्य के पद पर कार्यरत है और हाल ही में उन्हें संगीत के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जौनपुर निवासी विशेष नारायण के राज संगीतज्ञ बनाये जाने से न सिर्फ चित्रकूट में बल्कि जौनपुर के भी संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर ब्याप्त है।

Related

news 2882383066014695056

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item