यूपी एसटीएफ ने जौनपुर से गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी बदमाश

  जौनपुर। सुल्तानपुर-जौनपुर पुलिस के लिए सिरर्दद बने 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को यूपी एसटीएफ और सरपतहां थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशा के ऊपर सुल्तानपुर और जौनपुर के विभिन्न थाने में लूट हत्या डकैती समेत कुल 17 मुकदमें दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी अरसिया-अखण्डनगर मार्ग पर हुई है। पुलिस के अनुसार आज सूबह अपराधियो की तलास में सरपतहां थानाध्यक्ष अजय सिंह अपनी टीम के साथ अरसिया बाजार में टहल रहे थे इसी बीच एसटीएफ लखनऊ के दारोगा सत्यप्रकाश सिंह ने उन्हे सूचना दिया कि हत्या लूट डकैती समेत कई मामला का वांछित सुल्तानपुर जिले का कुख्यात 25 हजार रूपये का इनामी अपराधी मानिक चंद्र तिवारी अरसिया बाजार में मौजूद है वह अखण्ड नगर जाने वाला है। सूचना मिलते ही सरपतहां और एसटीएफ टीम अखण्डनगर मार्ग पर घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में उसने अपना नाम मानिक चंद्र तिवारी पुत्र अयोध्या प्रसाद तिवारी निवासी पारावासूपुर थाना अखण्ड नगर सुल्तापुर बताया। सरपतहां थानाध्यक्ष के अनुसार उसके खिलाफ जौनपुर और सुल्तानपुर में कुल 17 संगीन मुकदमें दर्ज है।
आपराधिक इतिहास
1- 68/12 395/397/412 भा0द0वि0 सरपतहाँ जौनपुर 2- 103/89 25 आर्म एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 3- 94/95 307 भा0द0वि0 अखण्ड नगर सुल्तानपुर 4- 95/95 25/27 आर्म एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 5- 57/98 394/302/411 भा0द0वि0 दोस्तपुर सुल्तानपुर 6- 173/99 25 आर्म एक्ट दोस्तपुर सुल्तानपुर 7- 99/09 392 भा0द0वि0 दोस्तपुर सुल्तानपुर 8- 25/2000 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 9- 71/94 395/397 भा0द0वि0 सरपतहाँ जौनपुर 10- 33/94 3(1) यू0पी0 गैंग एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 11- 44/95 394/302 भा0द0वि0 अखण्ड नगर सुल्तानपुर 12- 292/93 3(1) यू0पी0 गैंग एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 13- 116/95 3(1) यू0पी0 गैंग एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 14- 286/98 504/506 भा0द0वि0 अखण्ड नगर सुल्तानपुर 15- 114/99 3(1) यू0पी0 गैंग एक्ट अखण्ड नगर सुल्तानपुर 16- 550/94 395/397 भा0द0वि0 कोतवाली कादीपुर सुल्तानपुर 17- 57/95 395/397 भा0द0वि0 कोतवाली कादीपुर

Related

news 9098909889645458184

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item