इंजीनियरिंग व प्रबंध के विद्यार्थियों के लिए कैंपस सलेक्शन का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा इंजीनियरिंग एवं प्रबंध के विद्यार्थियों के लिए कैंपस सलेक्शन का आयोजन शनिवार को किया गया।इसके साथ ही कैंपस सलेक्शन करने आये विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़े टिप्स भी दिए। 
पाई इन्फोकॉम लिमिटेड लखनऊ के प्रमुख विजय कुमार जायसवाल एवं सिस्टम एनालिस्ट देविका तिवारी में चयन के पूर्व विद्यार्थियों से उद्योगों में प्रयुक्त हो रही नवीन तकनीकी एवं बाजार की मांग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री जायसवाल ने कैंपस सिलेक्शन के साथ ही साथ समर ट्रेनिंग करने वाले कनिष्ठ विद्यार्थियों को भी स्टाइपेड देने का प्रस्ताव रखा है। चयन के लिए पाई इन्फोकॉम लिमिटेड द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा में इंजीनियरिंग एवं प्रबंध के अंतिम वर्ष के 525 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 65 विद्यार्थियों का चयन कर साक्षात्कार संपन्न कराया गया।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने बताया कि प्रबंध के विद्यार्थियों का चयन बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर एवं इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का चयन विषय वार ऑटोमेशन इंजीनियर, जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं ऑटोकैड डिजाइनर के पद पर किया जाएगा। प्रो  रंजना प्रकाश ने बताया कि अन्य पाठ्यक्रमों में भी कैंपस सलेक्शन के लिए लगातार कंपनियों से बातचीत की जा रही है। आने वाले समय में और प्लेसमेंट से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related

news 5085129563693382750

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item