समाधान दिवस पर प्राप्त 5 शिकायतों में 3 का हुआ निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2018/03/5-3.html?m=0
मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय थाना परिसर में तहसीलदार सन्तोष सोनकर की
अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर कुल 5 प्रार्थनापत्र आए जिनमे तीन का
मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि लेखपालों की हड़ताल के चलते राजस्व से
संबंधित दो मामलों का निस्तारण नही हो सका । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक
अनिल सिंह , उपनिरीक्षक संजीव कुमार , राजस्व निरीक्षक राजेश यादव सहित
अन्य लोग उपस्थित रहे ।
