आठ किलो गांजा, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

 जौनपुर।  बख्शा थाना पुलिस ने नई सब्जी मंडी से एक युवक को आठ किलोग्राम गांजा और 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवशंकर ¨सह ने बताया कि थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर करीब एक माह के अंदर नई सब्जी मंडी खुली है। शनिवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि मंडी में एक बोरी में गांजा रखा है। उप निरीक्षक आरडी यादव ने हमराहियों के साथ पहुंच छापेमारी की। मौके पर ग्राम सोनवाडीह, थाना पट्टी, जिला प्रतापगढ़ निवासी राज कुमार उर्फ लल्ला यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बोरी में आठ किलो दो सौ ग्राम गांजा तथा पचास ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान कर दिया गया।

Related

news 9070542105178601178

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item