लटकती मिली विवाहिता की लाश
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_894.html?m=0
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर
गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकती लाश
पाई गई। परिजनों का कहना है कि उसने खुदकशी की है हालांकि कारणों के बारे
में वह कुछ नहीं बता सके। मायके पक्ष की तहरीर पर थाना पुलिस ने दहेज हत्या
का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें आरोपी के तौर
पर पति, सास, ससुर, सहित छ: नामजद किए गए हैं।
गिरधरपुर गांव की रुचि यादव (26) पत्नी अमित यादव उर्फ पर¨वद शुक्रवार की रात परिजन को भोजन कराने के बाद सोने चली गई। शनिवार की सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन जगाने गए। कमरे के भीतर का दृश्य देखते ही उनकी घिघ्घी बंध गई। कमरे में छत में लगे पंखे में साड़ी से फांसी के सहारे उसकी लाश लटकी हुई थी। घर में कोहराम मच गया। उसकी शादी पिछले साल 26 मई को हुई थी। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इसी बीच किसी रिश्तेदार से यह खबर मिलने पर कि रुचि की तबीयत खराब है। मायके वाले गिरधरपुर गांव पहुंच गए। वहां रुचि का शव देख रोने-बिलखने लगे। मृतका के भाई अनुराग यादव निवासी सड़ेरी थाना बख्शा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी में एक लाख नकद सहित पर्याप्त आभूषण उपहार स्वरूप दिए गए थे। इसके बावजूद मायके वाले बाइक, टीवी, कूलर, फ्रीज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पति, ससुर अजय, जेठ अर¨वद, जेठानी बेबी, ननद अनीता तथा सास आरोपी के तौर पर नामजद किए गए हैं।