बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो चोटिल
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_102.html?m=0
जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित खुटहन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में जहां एक की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार को दोपहर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि खुटहन थाना क्षेत्र के नकवी गांव निवासी 40 वर्षीय चंदे प्रजापति तेरहवीं में शामिल होने काजीपुर गांव आया था। वह त्रिभुवन प्रजापति के साथ डीजल लेने बाइक से सरायमोहिउद्दीनपुर पेट्रोल पंप पर जा रहा था कि रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में घायल चंदे की मौके पर मौत हो गयी। जब कि पीछे बैठे 38 वर्षीय त्रिभुवन प्रजापति व दूसरी बाइक के चालक 22 वर्षीय अंकित दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा फोन किये जाने पर भी सरकारी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। निजी वाहन से घायलों को पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

