असलहे के बल पर वीयर की दूकान में लूटपाट

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में बोलोरो सवार असलहा धारी बदमाशों ने बीयर की दूकान मे किया एकलाख बीस हजार रुपये की कीमत की 25 पेटी बीयर की लूट । सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव स्थिति बीयर की दूकान पर रात्रि करीब तीन बजे असलहे के साथ पांच  छ की संख्या मे पहुंच कर बीयर की दूकान का ताला तोडकर दूकान मे रखे 25 पेटी बीयर कीमत एक लाख बीस हजार हजार का निकाल कर बोलोरो मे लाद रहे थे कि बाहर  सो रहे युवक बब्लू तिवारी पुत्र स्व 0 त्रिबेणी प्रसाद तिवारी 38  निवासी रुधौली  की आंख खुल गयी और बदमाशों का प्रतिरोध कर रोका जिससे बदमाशों ने को मार पीट कर अधमरा कर दिया जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। आवज सुन जब तक ग्रामीण पहुचते तब तक बदमाश भाग चुके थे ।ग्रामीणों ने इसकी  सूचना 100 नम्बर व थानाध्यक्ष सरपतहां को दी । पुलिस द्वारा  ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुईथाकला ले जाया गया  जहाँ डाक्टरो ने हालत गंभीर देख राजकीय चिकित्सालय शाहगंज रेफर कर दिया ।जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। बीयर की मालकिन  कलावती पत्नी सियाराम यादव निवासी नटौली थाना शाहगंज ने सरपतहा पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है जल्द ही खुलासा किया जायेगा ।

Related

news 2384414559618976139

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item