असलहा तस्कर समेत दो पुलिस की गिरफ्त में
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_887.html?m=0
जौनपुर। अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में सरपतहां पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जहां शुक्रवार को पुलिस चेकिग के दौरान असलहा तस्कर समेत दो अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गए । जिनके पास से दो बाइक तीन असलहे 6 जिन्दा कारतूस समेत लूट के 7500रूपये बरामद हुए पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सरपतहा अजय कुमार सिंह मय फोर्स अर्सिया में चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि दो बाइक पर तीन बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अखन्डनगर से अर्सिया की तरफ जा रहे हैं । पुलिस गैरवाह गांव के राइस मिल के पास घेराबन्दी कर ली ,पुलिस देख बदमाश पीछे भागने लगे द्यभागने के दौरान वे गिर पड़े तत्परता दिखाते हुए पुलिस तीनों को गिरफ्त में ले ली द्यपूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम सुरेन्द्र उपाध्याय निवासीबम्हरौली थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर व दो अन्य शुभम् वर्मा व पंकज राजभर निवासी पतार खाश जनपद सुल्तानपुर बताया द्यसुरेन्द्र उपाध्याय के पास से एक पिस्टल मय दो अदद जिन्दा कारतूस व एक प्लेटिना मोटर साईकिल वरामद हुआ।वही पकड़े गये अभियुक्तों ने कबूल किया कि 15 मार्च की हुई 49 हजार की लूट मे संलिप्ता बताई। सुभम और पकंज के पास से लूट का 7500 रू एक कट्टा दो कारतूस जिन्दा विना नं की अपाची मोटर साईकिल बरामद हुई। वही सुरेन्द्र उपाध्य के खिलाफ जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाने मे तीन मुकदमा अपराधिक और तीन सरपतहां मे दर्ज है। तीन मुकदमा सुबंम के खिलाफ सरपतहां मे पकंज राजभर के खिलाफ भी तीन मुकदमा दर्ज है।

