डिस्पेन्सरी के सामने से बाइक चोरी

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमद खा मण्डी मे स्थित एक चर्म रोग  डाक्टर की डिस्पेन्सरी के सामने से एक मरीज की मोटरसाइकिल उचक्कों ने पार कर दिया। बताते हैं कि थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के गिरिधरपुर गांव निवासी अबलैस खान अपनी पैशन प्रो यूपी 62 एजे 0296 बाइक से शुक्रवार को उक्त डिस्पेन्सरी पर अपने पत्नी को दवा दिलाने आये थे। मरीज जब डाक्टर को दिखाकर डिस्पेन्सरी से  बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। उसने खोजबीन के बाद शोर मचा कर अगल बगल के लोगो को इकट्ठा कर लिया, लोगो के दबाव पर डाक्टर के यहाँ लगा सी सी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो दो बाइक चोर उसकी बाइक बड़े आराम से ले जाते हुए दिखाई पड़े। भुक्त भोगी ने बाइक चोरी की लिखित सूचना थाना लाइन बाजार पर दे दी है, पुलिस सी सी टीवी कैमरे के फुटेज की मदद से बाइक चोरो को खोजने मे लगी है।

Related

news 8931437191924676054

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item