बढ़ता जा रहा मच्छरों का प्रकोप

जौनपुर। गर्मी शुरू होते ही नगर सहित ग्रामीणांचलों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।  किसी भी स्थानीय स्थानीय  निकाय व  विकास खंड के ग्राम पंचायतों में अभी तक फॉग स्प्रे न कराए जाने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात में ही नहीं दिन में भी मच्छर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लोग संक्रामक बीमारियों के फैलने के डर से सहमे हुए हैं। सरकार द्वारा  नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को प्रति वर्ष फॉग स्प्रे कराए जाने के लिए धन आवंटित करती है, जिम्मेदारों की मनमानी के चलते कभी भी गांवों में फाग स्प्रे नही कराई जाती है। गर्मी के मौसम में नालियों व गंदगी वाले स्थलों पर मच्छरों के लार्वा पनपते हैं, जिनसे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। यदि गांवों में समय-समय पर स्प्रे करा दी जाए तो लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। गर्मी की शुरूआत हो रही हैं,और मच्छर लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। सरकारी दफ्तरों, कार्यालयो व पुलिस थानो  में फॉग स्प्रे न कराए जाने की वजह से दिन में बैठना कठिन हो गया है, लोग मच्छरों के प्रकोप से अत्यधिक परेशान हैं।

Related

featured 2560761946606846039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item