प्राथमिक विद्यालय के बच्चो ने किया शाही किला का दीदार
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_141.html?m=0
जौनपुर। सुइथाकलां विकास खंड के परिषदीय विद्यालय बाल्मिकपुर व्
जहुरुद्दीनपुर के बच्चों को शाही किला का शैक्षणिक भ्रमण कराया
गया। शैक्षणिक भ्रमण के महत्व को बताने हेतु स्वयं सुइथाकलां के खण्ड
शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर मिश्र जी आये और बताये की शैक्षिक भ्रमण
शिक्षा का एक अभिन्न अंग है़। इससे छात्रों को सीखने का अवसर मिलता है साथ
ही उन्हें यात्रा में सबके साथ के सहयोग और सामंजस्य बिठाने की बात भी
सिखाया जाता है़। प्रा० विद्यालय बाल्मिकपुर के प्रधानाध्यपक संजय सिंह ने
कहा कि बच्चे को केवल किताब ही सभी चीजें नहीं सीखा सकती। वे प्रकृति की
खुली किताब से बहुत कुछ सीख जाते हैं, जिसका अमिट असर उनके मन मस्तिष्क में
आजीवन बना रहता है़।
शिक्षक शिवम् सिंह ने शाही किले
के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को नियमित शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने
पर जोर दिया। जहाँ पर छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत
अनुभवों से परिभाषित करते है। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक
अनुभूति जागृत होती है, जिससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे - इतिहास ,
विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकते है। इसके
अतिरिक्त छात्रों में समूह में रहने की प्रवृति , नायक बनने की क्षमता तथा
आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है। शैक्षिक भ्रमण में
छात्रों के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक भी गये थे, जिसमें सीमा यादव,
इसरावती, राकेश कुमार वर्मा व् अरविन्द कुमार तथा रसोईया तारा देवी ने
सहयोग किया।


वाह शानदार
जवाब देंहटाएं