प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत आवास निर्माण कार्य में आयी तेजी
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_184.html?m=0
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अर्न्तगत नगर पंचायत मड़ियाहॅू हेतु स्वीकृत आवासों के ग्राउन्डिंग कार्य निरीक्षण रविवार को परियोजना अधिकारी डूडा एम0पी0 सिंह, सी0एल0टी0सी0 के इंजीनियर यशवीर सिंह तथा कन्सलटेन्ट मेसर्स सरयू बाबू इंजीनियर्स प्रा0लि0 मुम्बई के जिला समन्वयक राम प्रवेश यादव की टीम द्वारा मौके पर जाकर किया गया। नगर पंचायत मड़ियाहॅू के जिन लाभार्थियों द्वारा अभी तक ग्राउन्डिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल ग्राउन्डिग का कार्य प्रारम्भ करने हेतु परियोजना अधिकारी डूडा एम0पी0 सिंह द्वारा प्रेरित किया गया। उन्होंने लाभार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पूर्णतया निःशुल्क है। यदि इस योजना के तहत आवास हेतु जिस किसी भी व्यक्ति अथवा कर्मचारी द्वारा पैसे की मांग की जाय, के सम्बन्ध में तत्काल अपने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी अथवा परियोजना अधिकारी डूडा को अवगत करायें तथा सम्बन्धित के विरूद्ध अपने नजदीकी थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करावें। एम0पी0 सिंह ने बताया कि इस योजनार्न्तगत लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु केन्द्रांश 1.50 लाख तथा राज्यांश 1.00 लाख कुल सहायता रू0 2.50 लाख दिया जाना है, जिसमें से प्रथम किस्त में 50 हजार, द्वितीय किस्त में 1.50 लाख, तथा तृतीय किस्त में 50 हजार दिया जाना प्राविधानित है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के 101 लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की धनराशि पचास-पचास हजार उनके बैंक खातों में प्रेषित की जा चुकी है तथा शेष नगर पंचायत जफराबाद के 20, नगर पालिका परिषद शाहगंह के 14, नगर पंचायत मड़ियाहॅू के 11, नगर पंचायत खेतासराय के 05 तथा नगर पंचायत केराकत के 18 अर्थात लाभार्थी कुल 67 लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की धनराशि पचास-पचास हजार रूपये भेजे जाने की कार्यवाही प्रक्रिया में हैं।
