लूट का खुलासा जल्द न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी

 जौनपुर।  पूरालाल बाजार में रविवार शाम आभूषण व्यवसायी की दुकान में घुसकर चोरी की घटना के मद्देनजर सोमवार को व्यापारियों ने दोपहर तक दुकानें बंद रख अपना विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस चौकी बनाने व चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। रविवार बदलापुर थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोकी गांव के पास आभूषण व्यवसायी दीपक सोनी को तमंचा सटाकर बाइक सवार नकाबपोशों ने मोटरसाइकिल व डिग्गी में रखे ढ़ाई लाख के जेवर लूट लिए। अभी पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि बदमाशों ने उसी अंदाज में पूरालाल बाजार के आभूषण व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी ऊर्फ मेघई को भी लूट लिया। लूट की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। नवंबर महीने में भी एक दुकान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने जमकर फाय¨रग की थी। व्यापारियों के बढ़ रहे विरोध को देखते हुए स्थानीय पुलिस की ओर से बाजार में 24 घंटे दो सिपाही तैनात रहने का भरोसा दिया गया है। उधर, इस बाबत व्यापारियों ने एक बैठक कर मामले का खुलासा जल्द न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।

Related

featured 6860672761885126118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item