होली की खुमारी से सड़के सूनी

जौनपुर। होली पर्व की खुमारी युवा वर्ग में अभी भी बरकरार है, इससे शहर के अधिकांश महत्वपूर्ण स्थानों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आया। ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे दिन भी होली का उत्सव जारी रहने से चारों ओर होली का उल्लास नजर आया। शहर में आम दिनों में रोडवेज बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन में दिन-रात चहल-पहल का माहौल रहता है। होली पर्व पर बीते गुरुवार की शाम से इस क्षेत्र में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। होली के पर्व के दूसरे ही नहीं तीसरे  दिन  रविवार को सन्नाथ पसरा हुआ था। अधिकतर यात्री ट्रेनों के कोच खाली नजर आए। शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सन्नाटा सा पसरा हुआ था। बाजार में भी रौनक नहीं थी, हथठेले भी गायब थे। बीते दो दिनों से बाजार में सन्नाटा होने से सड़के काफी चैड़ी नजर आई। दूसरी सरकारी कार्यालयों तथा न्यायपालिका में अवकाश होने से लोगों का आवागमन नहीं हुआ, आगामी सोमवार से ही चहल-पहल का माहौल होगा। बसों की आवाजाही भी कम देखी गई। 

Related

news 1615848713241521828

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item