भाजपा नेता दयाशंकर सिह के विरुद्ध मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_39.html?m=0
जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के लतीरपुर गांव में होलिका दहन की रात हुड़दंग के के दौरान मारपीट की घटना में कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के नेता दयाशंकर सिह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। ज्ञात हो कि होलिका दहन की रात युवकों की टोली पप्पू राजभर के दरवाजे पर हुड़दंग मचा रही थी। इसकी जानकारी होने पर प्रधान यशवंत के साथ पप्पू राजभर मौके पर पहुंचे। वहां पर हुड़दंग कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया। थोड़े समय के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता दयाशंकर सिह पहुंचे और उन्होंने पप्पू राजभर को मारना पीटना शुरू कर दिया। पप्पू राजभर ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
