बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_266.html?m=0
जौनपुर। खेतासराय थाने के निकट कल देर रात पैदल सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से कस्बा निवासी 55 वर्षीय अच्छे लाल कन्नौजिया गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा कि रास्ते में मौत हो गयी। बताते हैं कि कस्बे के खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर वार्ड नम्बर 3 निवासी अच्छेलाल थाने के समीप पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी एक युवक खेतासराय से मनेच्छा की तरफ बाइक लेकर जा रहा था। बाइक के धक्के से अच्छेलाल गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी अच्छेलाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

