कोटेदार पर आनाज हड़पने का आरोप

जौनपुर। धर्मापुर  विकासखंड के ग्राम सभा राजेपुर की  कोटे की दुकान एक वर्ष से केशवपुर ग्राम सभा में अटैच है। कोटेदार द्वारा महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक राशन का वितरण नहीं किया गया। कोटे की दुकान पर ग्रामीण आए दिन राशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोटेदार द्वारा आजकल करके लोगों को वापस कर दिया जा रहा है।  जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने लिखित व मौखिक विभाग के अधिकारियों को दिया लेकिन उसके बावजूद कोटेदार के खिलाफ विभागीय अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस बात को लेकर गरीब तबकों में भोजन के लिए  समस्या उत्पन्न हो गई है वही ग्रामीणों का कहना है की कोटेदार द्वारा राशन बेच दिया गया है और हम लोगों को आजकल कर कर के बहाकाया जा रहा है । गरीब तबके के लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया हैं कि इस कोटेदार के जांच कराई जाये ।

Related

news 4068031344499890487

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item