सरकारी कर्मचारी लड़की का वीडियो क्लिप बनकर करता रहा रेप

   जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती की तहरीर पर राज्य सेतु निगम के एक कर्मचारी के विरुद्ध बलात्कार, जान से मार डालने की धमकी व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में उसका एक सहयोगी भी आरोपी है। मुकदमा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती बताई थी। उसके मुताबिक वह शहर के एक कालेज में बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। उसी समय सहपाठी उमरपुर रुहट्टा निवासी आरोपी युवक से उसकी मित्रता हो गई। वह उससे मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा, उसकी मां ने ठुकरा दिया। इसी दौरान युवती की लखनऊ में वोडाफोन में नौकरी लग गई। तब भी आरोपी  उससे बातचीत करता रहा। बीमार होने पर वह नौकरी छोड़कर घर चली आई। इसी बीच प्रशांत की सेतु निगम में नौकरी लग गई। एक दिन आरोपी  ने उसे मिलने के बहाने किला रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में बुलाया। आरोप है कि दोनों कमरे में बैठकर बात कर रहे थे, इसी बीच इंस्टीट्यूट के संचालक  ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी  ने चाकू की नोक पर आतंकित कर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया, उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद वीडियो क्लिप वायरल कर देने की धमकी देकर कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्िया।

Related

featured 5563895942388960013

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item