संजय हत्याकाण्ड के आरोपी पुलिस रिमांड पर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_27.html?m=0
जलालपुर ( जौनपुर ) स्थानीय थाना क्षेत्र के चर्चित संजय हत्याकांड के
मुख्य आरोपी सहित दो को पुलिस इंस्पेक्टर तहसीलदार ने बुध्दवार के दिन
रिमाण्ड पर लेकर पूछ ताछ किया ।गौरतलब हो कि संजय मौर्य निवासी सरैया की 4
फरवरी को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जब वे अपने मित्र भरत यादव
के साथ अपने पम्पिग सेट पर बैठे हुए थे हत्या के चार आरोपियो मे से विवेक
यादव तथा दलसिंगार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था।
परन्तु दो आरोपी फरार चल रहे थे। लगातार पुलिस की दबिश के चलते दोनो
आरोपियो ने 22 फरवरी को न्यायालय मे आत्म समर्पण कर दिया । पुलिस ने दोनों
को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए
हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया ।पुलिस ने आरोपियो की निशान देही पर
हत्या मे प्रयुक्त सुनील यादव के पास से एक अदद 32 बोर का रिवाल्वर तथा
शिवपूजन पाल के पास से एक अदद 315 बोर का कट्टा बरामद कर मेडिकल परीक्षण के
बाद दोनो को न्यायालय भेज दिया ।

