जागरुक होने से पूरी तरह खत्म होगा अपराध :तहसीलदार सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_19.html?m=0
जलालपुर
(जौनपुर) कानून से ज्यादा लोगों के जागरूक होने से पूरी तरह से भारत में
खत्म होंगे अपराध। उक्त बातें जलालपुर क्षेत्र में स्थित बयालसी डिग्री
कॉलेज में आयोजित महिला शशक्तिकरण दिवस के अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर
तहसीलदार सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। और उन्होंने कहा
कि महिलाएं अपने को मजबूत बनाते हुए अपराध का खुलकर सामना व विरोध करें।
छात्राओं
को संबोधित करते हुए महिलाओं के प्रति बने कानून तथा सरकार द्वारा जारी
किए गये हेल्पलाइन नम्बर 1090 तथा 100 नंबर के बारे मे विस्तारपूर्वक
जानकारी दिया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापकों सहित महिला कांस्टेबल कुसुम
तथा विजय, अजय, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

