शोषण से बचना है तो संगठन से जुड़े: अजय विक्रम सिंह

जौनपुर। फारवर्ड सिमेंस यूनियन आॅफ इण्डिया द्वारा धनियांमऊ में नाविको के रोजगार कल्याण एवं अधिकार के विषय में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जनपद के सभी सिमेंस गण उपस्थि रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए सेवाराम पाण्डेय ने सिमेंस को रोजगार में आ रही समस्याओ के बारे में चर्चा करते केन्द्र सरकार से गुहार लगायी कि आने वाले समय में हमारे सभी सिमेंस भाईयों को रोजगार अधिकार व सुरक्षा को ध्यान में रखकर नई नितियों को लागू किया जाय। जिससे सभी सिमंेस भाईयों का कल्याण हो सके। मुंबई से आये युथविंग के सचिव सुशील देवरूकर ने केन्द्र सरकार के अंर्तदेशी जल मार्ग नीति का जिक्र करते हुए बताया कि ऐसे जल मार्गो पर चलने वाले समस्त जहाजो के नाविको के लिए सरकार को सीडीसी अनिवार्य करना चाहिए ताकि जनके हित और अधिकारो की सुरक्षा हो सके। बैठक में उपस्थित शीपिंग कारपोरेशन आॅफ इण्डिया के इजीनियर अजय विक्रम सिंह ने उपस्थित लोगो को सिमेंस पर हो रहे तरह तरह के शोषण के बारे में अवगत कराया। उन्होने फारवर्ड सिमेंस यूनियन से जुड़ने की अपील किया जिससे संगठन को मजबूती के साथ उनके हितो एवं सम्मान के लिए संघर्ष कर सकें।
इस मौके पर फैयाज अहमद, चंद्रकांत यादव, अनिल यादव, अमित मिश्रा, अजय कुमार, दीपक विश्वकर्मा, राहुल सिंह ,अतुल सिंह व रामनयन यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

featured 4588168941614914032

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item