आपसी भाईचारे का संदेश देती है होली
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_35.html?m=0
जौनपुर। सराफा एसोसिएशन का होली मिलन का कार्यक्रम घनश्याम दास के बगीचे में आयोजित किया गया । इस मौके पर लोक गायकों की टोली ने अपने भोजपुरी अंदाज में अनेक गीत संगीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संरक्षक शिव कुमार प्रधान, अशोक कुमार बैंकर, रामचन्दर सेठ, मनोज कुमार गांधी एवं अध्यक्षता कर रहे अमर बहादुर सेठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिव कुमार प्रधान ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का संदेश देती है। हम सबको इससे आपसी द्वेष मिटाने का मौका मिलता है। मनोज गांधी, अशोक बैंकर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रहे अमर बहादुर सेठ ने कहा कि इस पर्व को सिर्फ रंग खेलने तक सीमित न रखें बल्कि इससे हमें सीख लेकर समाज में भाईचारा बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम के सह संयोजक संजय बैंकर ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार बरौतिया ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष मानिक चन्द्र सेठ ने सभी के आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने किया। कार्यक्रम में जय प्रकाश सेठ, संदीप सेठ कटौना, राम नारायण, दिनेश सेठ, गोपाल सेठ, राजबहादुर सेठ, संजय साहू एडवोकेट, रजनीकांत द्विवेदी, पंकज जायसवाल, संजय पाठक, नीरज उपाध्याय, विनोद साहू, विशाल सेठ, प्रकाश सेठ, लालजी सेठ, हरेराम केसरी, विकास सेठ, अश्वनी बैंकर सहित सैकड़ों सराफा व्यवसायी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

