सूचना क्रान्ति के क्षेत्र में मोदी एप की भूमिका महत्वपूर्ण
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_43.html?m=0
जौनपु। आज का समय सूचना क्रान्ति का स्वर्णिम समय है और सूचना क्रान्ति के क्षेत्र में मोदी एप की भूमिका महत्वपूर्ण है । उक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय नमो एप कार्यशाला में कही। उन्होंने बताया कि आज के साइबर युग में जहाँ सूचनाओं का अनेक तंत्रस्थापित है ठीक उसी प्रकार भाजपा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के विस्तृत प्रचार एवं संगठन कार्य के लिए मोदी एप का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से कार्यकर्त्ता आपस में संवाद स्थापित करेंगे और अपनी गतिविधियाँ इस एप में पोस्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह एप आवश्यक है जिससे प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर उनकी गतिविधयां देखी जा सके। उन्होंने कहा कि चर्चा करते हुए कहा कि 6,7,8 मार्च को मंडलों की बैठक आहूत किया गया है। जिसमे सभी मंडलों के सभी बूथों की संरचना एवं सेक्टर संरचना का कार्य पूर्ण करना है और पुनः 13 मार्च को मण्डलों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे जिले से प्रभारी के रूप में बदलापुर विधानसभा संदीप तिवारी, मडियाहूँ डा0 अजय कुमार सिंह , सुशील कुमार उपाध्याय , केराकत ब्रह्म देव तिवारी, मल्हनी सतीश दुबे, जफराबाद डॉ नृपेन्द्र सिंह, शाहगंज नीरज सिंह , मछलीशहर डॉ अजय सिंह, मुंगराबादशाहपुर सुनील सिंह सभी मण्डलों की बैठक लेंगे तथा 16मार्च को जिला कार्यालय पर बैठक होगी। पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की। जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मोदी एप के विषय में बताया प्सञ्चालन डॉ अजय कुमार सिंह ने किया। जिला उपाध्यक्ष सतीश दुबे, रामसिंह मौर्य , डॉ नृपेन्द्र सिंह, अजीत प्रजापति, धर्मपाल कन्नौजिया, मनोज दुबे, अभय राय , ब्रह्मदेव तिवारी, सुनील सिंह, नीरज सिंह, ब्रह्मदेव उपाध्याय, भईया राम पटेल, समशेर सिंह, अमित श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय, सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।

