सीयूजी नम्बर चालू रखे बीडीओ
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_428.html?m=0
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में की गयी शिकायतों के डिफाल्टर में चले जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपना सीयूजी नम्बर हमेशा चालू हालत में रखे। उन्होने खण्ड विकास अधिकारी को कहा कि आवेदक द्वारा शिकायती पत्र पर आंकित मोबाइल नम्बर पर अवश्य बात करे जिससे स्पष्ट रूप से शिकायत का पता चल सके। उन्होंने सभी वीडीओ, एडीओ पंचायत एव बीएसए को निर्देशित किया कि एनआईसी में जाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर से अपना सीयूजी नम्बर अवश्य जोडे। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस में लम्बित शिकायत का उनका गुणवत्तपूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेे।

