उन्नत बीजों का किया वितरण
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_609.html?m=0
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की पहल पर उद्यान विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में प्रदर्शन के तौर पर फसलोंध्सब्जियों की उन्नत किस्म के बीज वितरित किये गये। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि बीज वितरण का उदेदश्य परम्परागत बोयी जाने वाली फसलों एवं नयी तकनीकि के बीज बोने सें होने वाले उत्पादन के अन्तर को जानना है। ये बीज ग्रीष्म ऋतु में बोये जाने वाली है जो कि आईएआरआई पूसा नई दिल्ली के द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

