दिव्यांग बच्चों की मदद करने से मिलती है खुशी: कैलाशनाथ

 जौनपुर। राष्ट्रीय बहुदिव्यांगता जन सशक्तिकरण संस्थान चेन्नई द्वारा आयोजित ‘सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम’ (सीआरई) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन शुक्रवार को रचना विशेष विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि सम्पादक कैलाशनाथ ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को साधुवाद देते हुए कहाकि यहां उपस्थित सभी लोग अपने जीवन में अधिक से अधिक सफलता हासिल करें और दिव्यांग बच्चों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें इससे बच्चों को तो खुशी मिलेगी साथ ही उन्हें भी दिली सुकून मिलेगा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवक्ता पूनम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहाकि इस कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में उन्हें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ0 संतोष कुमार सिंह ने कहाकि सहायक शैक्षिक तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की सहायता से विशेष शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। व्यवसायिक पाठ्यक्रम में तकनीकि तथा प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। विद्यालय के अन्य प्रवक्ता अरविन्द कुमार, धर्मेन्द्र, अम्बे देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कई जिलों से आये हुए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र वितरित किया। अन्त में आये हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथियों का विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने आभार ज्ञापित किया।

Related

featured 5598735473638357017

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item