आग लगने से दो रिहायशी मड़हे हुए खाक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_873.html?m=0
जफराबाद। स्थानीय
थाना क्षेत्र के इमलो पाण्डेय पट्टी गांव में शुक्रवार को दोपहर में अज्ञात
कारणों से एक रिहायशी मड़हे में आग लग जाने से घर गृहस्थी का सारा सामान जल
कर खाक हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के
अनुसार उक्त गांव निवासी धर्मराज यादव गांव में ही अपना मड़हा बनाकर परिजनों
के साथ जीनव गुजर-बसर करते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर वे
अपनी पत्नी के साथ गेंहू की कटाई के लिये गये थे और घर में छोटे बच्चे खेल
रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बच्चों के द्वारा ही खेल-खेल में
उक्त रिहायशी मड़हे में आग लगी होगी। धर्मराज यादव का रिहायशी मड़हा जलता हुआ
देख पास-पड़ोस के लोगों नें शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु
जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब उनके दोनो रिहायशी मड़हे व मड़हें में रखा
सारा गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया।
