बंद रहा सीसी कैमरा, कक्ष निरीक्षक बना छात्र पकड़ा गया

 जौनपुर।  वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को भारी अनियमितता देखने को मिली। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरा बंद रहा तो कहीं कक्ष निरीक्षक बना छात्र पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान प्रबंधक व उनके सहयोगी राउंड मारते रहे तो एक सीट पर तीन परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा देते पाए गए। उड़ाका दल की छापेमारी में 12 नकलची पकड़े गए। जिनको अनुचित साधन का प्रयोग करने के आरोप में रिस्टीकेट कर दिया गया। सचल दस्ता विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम को सही व पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा है।
जौनपुर में उड़ाका दल संयोजक डा.विपिन कुमार सिंह  के नेतृत्व में टीम प्रथम पाली में यशोदा महाविद्यालय पतरही जौनपुर में छापेमारी करने पहुंची। सुबह के प्रश्नपत्र में परीक्षा कक्ष में प्रबंधक व उनके लोग टहलते मिले। केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा पूरी तरह से बंद रहा। बीए का छात्र कक्ष निरीक्षक बना हुआ था। इस पर उड़ाका दल की टीम ने प्रबंधक को फटकार लगाई, छात्र को कक्ष निरीक्षक के बाबत पूछा तो केंद्राध्यक्ष ने बहाना बनाया। इसके बाद टीम आचार्य बलदेव कालेज कोपा पतरही पहुंची। यहां एक ही बेंच पर तीन परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए। यहां डीएवी संस्थान जौनपुर पतरही का केंद्र आया था। वहां के शिक्षक व बाहरी लोग भी परीक्षा में ड्यूटी दे रहे थे। फिर टीम प्रथम पाली में ही शिव महाविद्यालय हरिहरपुर डोभी पहुंची। जहां पर भी भारी अव्यवस्था देखने को मिली। फार्म पर केंद्राध्यक्ष ने पहले ही हस्ताक्षर कर रखा था। पी-7 पर उत्तर पुस्तिका क्रमांक अंकित नहीं था। कमरा में सीसी टीवी कैमरा से पूरी तरह से कवर नहीं हो रहा था। इसकी रिपोर्ट टीम ने विश्वविद्यालय को दे दी। टीम के साथ सदस्य डा.नीलमणि ¨सह, डा.सिद्धार्थ ¨सह, डा.अमित जायसवाल मौजूद रहे। गाजीपुर में उड़ाका दल प्रभारी सुरेंद्र प्रताप ¨सह ने द्वितीय पाली में कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी करते हुए सात नकलची पकड़े। आजमगढ़ में उड़ाका दल संयोजक अरूण कुमार ¨सह ने द्वितीय पाली में एक नकलची पकड़ा। इसमें बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा चल रही थी। 
  महाविद्यालय पिलखिनी में प्रथम पाली की परीक्षा में विद्यालय के आंतरिक उड़नदस्ते ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़कर रिस्टीकेट कर दिया। यह छात्र बाबा प्रसिद्धि नारायण महाविद्यालय बगथरी के हैं।
श्री बजरंग पीजी कालेज घनश्यामपुर में बीए प्रथम वर्ष समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान एक नकलची अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ाया। यहां राज गौरव डिग्री कालेज खुटहन का सेंटर आया है।

Related

featured 8626205648354034130

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item