आम की अच्छी फसल होने की उम्मीद
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_470.html?m=0
जौनपुर। आम के पेड़ों पर बौर आना शुरू हो गया है। जिस तरह से पेड़ों पर बौर लदा है, उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल फलों के राजा आम की फसल काफी अच्छी होगी। इस बार आम उत्पादकों को फसल अच्छी होने की उम्मीद है। अगर मौसम ने साथ दिया तो आम के शौकीनों को खूब आम खाने को मिलेगा। बागवानों का कहना है कि गत वर्षो के मुकाबले इस वर्ष आम के पेड़ों पर बौर काफी अच्छा आया है। जिले भर में आम के बाग का क्षेत्रफल काफी अधिक है। यहां पर दशहरी, लंगड़ा, चैंसा की पैदावार होती है। अधिकांश लोग दशहरी आम को ज्यादा पसंद करते है। दशहरी आम का स्वाद अन्य प्रजातियों के मुकाबले काफी अच्छा होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बागवानों को चाहिए कि पेड़ों पर बौर जब पूरी तरह से खिला हो तो उस समय कम से कम कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करना चाहिए।

