इंडिया मार्का हैंडपंप बना शो-पीस, पेयजल का संकट

राघव विश्वकर्मा
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक ग्राम रेवचनपुर के केंद्र व प्रदेश की सरकारें एक तरफ जहां लोगों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ गांव में लगाये गये आसपास के कई इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। लोगों के तमाम मनुहार और प्रयास के बावजूद इन हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इन हैंडपंपों के खराब होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंपों के खराबी का दंश ज्यादातर गरीब तबके के लोगों को झेलना पड़ता है। संपन्न लोग तो पानी खरीद कर पी रहे हैं लेकिन गरीब ऐसे हैंडपंपों के पानी से अपना गुजारा कर रहे हैं जिनका प्रयोग लोग काफी दिनों से नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के रेवचनपुर गांव और आसपास क्षेत्र में हैंडपंप बेकार पड़े हैं गांव के लोगों के बार-बार निवेदन के बाद भी न तो ग्राम प्रधान द्वारा न ग्राम पंचायत और न ही शासन व प्रशासन तथा संबंधित विभाग ही इंडिया मार्का हैंडपंप के मरम्मत करने का प्रयास कर रहे है। कमोबेश क्षेत्र के अन्य गांवों की भी स्थिति यही है आसपास कस्बे में भी ऐसे की हालत अत्यंत खराब है जिनमे कई हैंडपंपों की मरम्मत जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

Related

featured 6125268616518853103

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item