जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराये जाने का कार्यक्रम घोषित
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_485.html?m=0
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी(जि0यो0स0)
अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की
अधिसूचना दिनांक-08 मार्च 2018 द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों
में से जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराये जाने का कार्यक्रम
घोषित किया गया है जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, जिला योजना
समिति उक्त कार्यक्रम की सार्वजनिक सूचना अपने स्तर से प्रपत्र-1 में
निर्गत किया है। अतएव मैं जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जि0यो0स0)
जौनपुर नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति जौनपुर
के सदस्यों का निर्वाचन हेतु नामांकन का दिनांक व समय 20 मार्च 2018
(पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक), नामांकन पत्रों की जांच
का दिनांक व समय 20 मार्च 2018 (अपरान्ह 04.00 बजे से कार्य की समाप्ति
तक), उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 24 मार्च 2018 (पूर्वान्ह 11.00
बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक), मतदान का दिनांक व समय 28 मार्च 2018
(पूर्वान्ह 08.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक), मतगणना का दिनांक व समय 28
मार्च 2018 (अपरान्ह 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) सम्पन्न कराये
जाने का निर्देश देता हूॅंः-
उक्त
निर्वाचन उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति नियमावली-2008 के अनुसार सम्पन्न
होगा। इस निर्वाचन में मतदान गुप्त मतपत्र द्वारा होगा। जिला योजना समित के
सदस्यों के मतपत्र यथा स्थिति निर्धारित प्रपत्र-9(i), प्रपत्र-9ख तथा
प्रपत्र-9ख(i) के अनुसार होगें। विधिमान्य उम्मीदवारो के नाम मतपत्र में
हिन्दी वर्णमाला में उसी क्रम में दिये जायेगें, जिस क्रम में वे प्रकाशित
विधिमान्य उम्मीदवारों की सूची में दिये गये है मतगणना के बाद जिला
निर्वाचन अधिकारी द्वारा यथाशीघ्र परिणाम घोषित किया जायेगा। उक्त निर्वाचन
के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसो पर भी संबन्धित कार्यालय खुले
रहेंगे एवं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

