श्री सर्वेश्वरी समूह का होली मिलन समारोह सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_50.html?m=0
जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा में होली मिलन समारोह का आयोजन अघोरेश्वर महाप्रभु तथा वर्तमान पीठाधीश्वर पूज्यपाद गुरु पद बाबा संभव राम जी के जयकारा के साथ शुरुआत किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम में शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय संवत्सर के आगमन का यह पर्व हमें संदेश देता है कि विभिन्न जाति,सम्प्रदाय,धर्म का होते हुए भी हमारा यह पर्व इन्द्रधनुषी छटा का द्योतक है,राग,ईर्ष्या को त्यागने का यह पर्व है।
उपाध्यक्ष डाक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें बुराई को छोड़कर अच्छाई की तरफ चलने की प्रेरणा देता है ।
कार्यक्रम का संचालनअश्वनी कुमार सिंह ने किया ।
उक्त अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जौनपुर के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियों को फेंक कर एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दिये ।
उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह(व्यवस्थापक),समरजीत सिंह, डॉ मनीष सिंह सोमवंशी,भानू सिंह, जे0डी0सिंह,राना प्रताप सिंह,तेजबहादुर सिंह,डॉ विनोद सिंह,विकास सिंह,रवि श्रीवास्तव,आदि लोग उपस्थित रहे ।

