दबंगो ने प्रधान पुत्र को जमकर पीटा

 जौनपुर।  केराकत क्षेत्र के मुर्की गांव में रविवार की दोपहर में ग्राम के प्रधान के पुत्र विकेन्द्र कुमार को दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी- डंडे से मारकर घायल कर दिया। हमले में घायल विकेंद्र को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। तार के चपेट में आकर गाय मरी बरईपार(जौनपुर): मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव में बिजली का तार गिरने से गांव के ही शशि प्रकाश मिश्र की गाय करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना राविवार की सुबह 10 बजे की है। ग्रामीणों ने मछलीशहर पावर हाउस पर फोन करके लाइन को बंद करवाया। यह तार काफी दिनों से लटका हुआ था।

Related

news 575867476692592796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item