पेजयल की समस्या से जूझ रहे विकलांग

 जौनपुर। नगर के सीएमओ कार्यालय के निकट क्षय रोग चिकित्सालय परिसर में विकलांगों का प्रमाण पत्र बनाया जाता है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रत्येक सोमवार और बुधवार को जिले भर से सैकड़ों विकलांग और उनके साथ आये परिजन पेयजल के लिए भारी मुसीबत का सामना करते है। वजह परिसर में हैण्डपंप की व्यवस्था नहीं है। बताते हैं कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में करोड़ों रूपये का बजट आता है और उसका अधिकांश हिस्सा बन्दरबांट कर लिया जाता है लेकिन विकलांगों के लिए हैण्डपंप की व्यवस्था आज तक नहीं की गयी। ज्ञात हो कि मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ओपी सिंह यहां दो दशकों से अधिक समय तक कार्यरत रहे। दो चार महीने गैर जनपद स्थानांतरण कराने के बाद वे फिर विभिन्न प्रकार के हथकण्डे अपना कर जिले में तैनात हो जाते है और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओें में भारी गोलमाल करने के आरोप लग रहे है। विकलांगों के लिए हैण्डपंप लगवाने की विभाग द्वारा जहमत न गवारा किये जाने के मामले को कुछ लोग गंभीरता से ले रहे है और इसके लिए प्रदेश सरकार से शिकायत करने का मन बना रहे है।

Related

featured 4191292614121757736

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item