तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटा तीस हजार रूपये
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_753.html?m=0
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गुड़बड़ी बाजार के पास मनवल निवासी सभाजीत
वर्मा से बदमाश पांच हजार नकद छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की
है। पीड़ित काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की गुड़बड़ी शाखा से रूपया
निकालकर वापस घर जा रहा था।
दूसरी वारदात चंदवक बाजार में हुई। यहां बाजार स्थित यूनियन बैंक से रुपया निकाल कर बाहर आए एक व्यक्ति से बदमाश पच्चीस हजार छीन कर फरार हो गए ।सूचना पर पुलिस मामले की छान बीन कर रही है।
बताते है कि हबुसही गांव निवासी हर्षवर्धन सिंह माधव बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा से पच्चीस हजार रुपए निकाल कर बाहर आए तभी वहां खड़े दो लड़के झोले में रखा रुपया छीन कर भाग गए ।बदहवास भुक्तभोगी ने थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना दी ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।