सड़क हादसे में युवक की मौत

जौनपुर।  सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही बाजार के पास तेज गति से आ रहा बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में घुस गया।परिणामस्वरूप युवक  बुरी तरह घायल हो गया। पास पडोस के लोगो ने उसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजान गंज पहुंचाया जहाँ चिकित्सक  ने उसे मृत घोषित कर दिया।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुपुर निवासी श्यामू गौड़ (22) पुत्र भगवानदीन गौड़ बसरही बाजार से घर की तरफ जा रहा था। रफ़्तार अधिक होने की वजह से सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में घुस गया।परिणामस्वरूप युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसका चेहरा विदीर्ण हो गया।  युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गयी। परिजनों को जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते विलखते परिजन भी आ गए।सूचना  पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

Related

news 3249249046691833546

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item