फिर सड़कों पर सजने लगी दुकाने

 जौनपुर। नगर की  सड़कों  पर जब दुकाने सजेंगी तो जाम से लोगों की हालत खराब होगी।  यहां की कोई ऐसी सड़क नहीं हैं जहां पटरियों की बात तो दूर सड़क पर कब्जा कर दुकानें न लगाई जातीं हों। खास कर ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली चैराहा, सब्जी मण्डी सहित सभी बाजारों में  मार्ग में तो लोगों का निकलना दूभर है। इससे लोग आजिज आ गये है। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद प्रशासनिक अमला ने अतिक्रमण के लिए बड़े ही जोर-शोर से अभियान चलाया था और लोगों को काफी राहत मिली थी। यातायात सुगम हुआ था तो पैदल चलने वालों को पटरी नसीब हो रही थी लेकिन सरकार के एक साल पूरा होते-होते प्रशासनिक व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई और आज फिर सड़क में दुकानें सजने लगी हैं। जिसके कारण जाम का झाम इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब यहां भी दस मिनट की दूरी घंटों में तय की जाने लगी है। खासकर शहर के प्रमुख मार्गो पर हर जगह सड़क पर ही दुकानें सजती हैं। मार्ग में अक्सर जाम में फंस कर राहगीर पसीना बहाते हैं और पुलिस तमाशबीन की भूमिका में होती है।

Related

news 231980692934891584

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item