गर्मी से लोग बेहाल, पारा 45 पार

जौनपुर। चिलचिलाती धूप, उमस से शहरवासी बेहाल नजर आ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी का और सामना करना पड़ेगा। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी।   अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि उत्तर दिशा से चली हवाएं दस किली मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हैं।  सुबह तो चहल-पहल रही लेकिन दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तेज धूप के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस सप्ताह तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। अगले सप्ताह बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी से दो-चार होते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली की आंख मिचैली और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। बिजली का निर्धारित शैडयूल न होने के कारण मनमाने तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है।  बीते चार दिनों से जारी गर्म हवा के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह आहत है, दोपहर से अपराह्न के मध्य हालात काफी बदतर रहते हैं। हवा के साथ धूल उड़ने से आवागमन करना किसी मुसीबत कम नहीं होता है। शुक्रवार को दोपहर से अपराह्न के मध्य हालात ज्यादा बदहाल नजर आए। सारा तन ढकने के बावजूद आवागमन करने वालों के चेहरे लाल होकर तमतमा रहे थे। रेलवे तथा बस स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों का बुरा हाल था। ऐसे में कई बार विद्युत आपूर्ति ठप होने से और ज्यादा मुसीबत होती है।  नगर एवं ग्रामीण जन भीषण गर्मी में पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। सुबह सूरज के निकलते ही तपिश शुरू हो जाने से लोग बेहाल हो रहे है। सबसे बुरा हाल गरीब तबके के लोगों का है जो भीषण गर्मी में भी मजदूरी आदि करके अपने व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं साथ ही बसों ट्रेनों आदि में सफर करने वाले लोग भी बस स्टैंडों व रेलवे स्टेशन पर ठंडे जल की तलाश करते हैं, ताकि पानी पीकर गर्मी की तपिश से कुछ राहत महसूस कर सकें। नगर व क्षेत्र में लगे हुए सरकारी हैंडपंप जल स्तर गिरने, पानी नहीं देने, अथवा खराब पड़े हुए होने से लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related

news 8022598933172816508

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item