गर्मी के साथ फलों का पारा चढ़ा

जौनपुर।  गर्मी के साथ फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। सेब संतरा मोसम्मी सभी के दाम आम आदमी के पहुंच से बाहर हैं। इससे जहां इनकी बिक्री कम हो रही है। वहीं खरीददारों  को जेबें हल्की करनी पड़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा महंगाई सेब पर है। पिछले साल इसी मौसम के मुकाबले इसके दाम में करीब 20 रूपये की वृद्धि हुई है। वहीं संतरा और मोसम्मी आदि फलों में 5 से 10 रुपये की तेजी है। अंगूर की कीमत सौ के पार है। हालांकि लीची के दाम स्थिर हैं। दुकानदारों की मानें तो गर्मी के चलते आवक कम होने से दाम में तेजी है। उनका कहना है कि   मांग बढ़ने के कारण भी दाम बढ़े हैं। पिछले माह की अपेक्षा इस माह फलो के दामों में दस फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।   आढ़तियों की मानें तो यह गिरावट 50 फीसद तक है। मंडी के व्यापारी रामकुमार ने बताया कि उनकी आढ़त पर पहले प्रतिदिन दो ट्रक आते थे और दुकानदार उन्हें आसानी से ले जाते थे। लेकिन मई माह में वह मात्र एक ट्रक ही फल मंगवाते हैं और वह भी पूरे नहीं बिक पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फलों की ठेली लगाने वाले दुकानदार पहले जहां 90 पेटियां बेच देते थे। अब मात्र 30-40 पेटी ही फल ले जाते हैं। आम का बाजार बढ़ा है। 50 रूपये किलो दशहरी तो 60 रूपये किलो चैसा बिक रहा है। लीची 60 रूपये किलो है।

Related

news 5262756152793351600

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item