 |
| फाइल फोटो |
जौनपुर। एक तरफ रोडवेज अधिकारी राजस्व बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी कमाई पर डग्गामार वाहन डाका मार रहे हैं। डग्गामार रोडवेज के आस से सवारियां लाद रहे हैं लेकिन शिकायत के बाद भी यहां कार्रवाई नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों ने कई बार पुलिस प्रशासन को इसके लिए शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिले के रोडवेज की कमाई अपेक्षाकृत कम है यह कमाई और हो सकती है, अगर रोडवेज बाहर ही डग्गामार वाहनों को काकस दिन से रात तक न लगा हो। शहर के रोडवेज स्टेशन के बाहर जेसीज चैराहे के आस पास खड़े होने वाले डग्गामार वाहन विभाग को प्रतिदिन एक लाख रुपये का चूना लगाने का काम कर रहे हैं। डग्गामार वाहन मनमाने तरीके से खड़े होकर सवारियां लादते हैं। डग्गामार वाहन चालक मनमानी करते हुए रोडवेज स्टैंड के निकट से सवारियां भरते हैं। इससे जहां रोडवेज को नुकसान होता है वहीं दिन भर यहां जाम की भी स्थित उत्पन्न होती है। विभागीय अधिकारियों की ओर से कई बार जिला प्रशासन से डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों का है कि डग्गामार वाहन रोजाना करीब 70 हजार से एक लाख तक तक नुकसान करते हैं। एआरएम का कहना है कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है,लेकिन उधर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्रों में रोडवेज के निकट से डग्गामार वाहन सवारियां उठा लेते है और राजस्व का नुकसान हो रहा है।