जौनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों के हड़ताल की वजह से
जरूरतमंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील परिसर में लेखपाल
काली पट्टी बांध अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। लेखपाल वेतन बढ़ोतरी
के साथ ही स्मार्टफोन व लैपटॉप की मांग कर रहे हैं। शुरू
तहसील पहुंचे अधिकतर लोगों को लेखपालों के हड़ताल के बारे में पता ही नहीं था। सदर तहसील में प्रदर्शन करते हुए लेखपालों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मछलीशहर में प्रदेश संगठन के आह्वान पर जयशंकर यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष लालचन्द्र श्रीवास्तव, मूलचंद्र, अजय पटेल, सूरज कुमार, बृजेश यादव, लालचंद्र पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। केराकत में लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रलय शंकर यादव की अध्यक्षता में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन की बा कही गई। बदलापुर व मड़ियाहूं तहसील में भी लेखपालों ने कार्य बंद कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल का सबसे विपरीत असर संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसीलों में जुटे फरियादियों को हुआ। इससे अधिकतर जरूरमंदों को निराशा हाथ लगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें