10 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2018/12/10.html?m=0
जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने 10-10 हजार के पुरस्कार घोषित व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो शातिर अपराधियों को मुखबीर की सूचना पर भादी चुन्गी तिराहा कस्बा शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित सोनी उर्फ इलू पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी चुड़ीमोहल्ला थाना शाहगंज , महेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र राजीत विश्वकर्मा निवासी डफलटोला थाना शाहगंज है। दोनों के विरूद्ध ष्षाहगंज थाने में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मंें जयप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज , उपनिरीक्षक चन्दन कुमार व अन्य सहयोगी रहे।

