संयमित जीवन से एड्स से बचाव संभव
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_10.html?m=0
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयो के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में विज्ञान संकाय में संगोष्ठी का अयोजन किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने कहाकि जन जागरूकता ही एड्स का बचाव हेै। संयमित जीवन यापन करने से एड्स से बचा जा सकता है। इस महामारी से सावधान रहने की जरूरत हैै। भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ0 अवधेष कुमार द्विवदी ने कहाकि एड्स का आषय एक्वायर्ड इम्यूनो डिफेसियेन्सी सिड्रोम है, और यह बीमारी एचआईवी वायरस से होती है, और यह वायरस मानव की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है। इसकी जानकारी ही इसका बचाव है। डाॅ0 आशीष कुमार शुक्ला ने कहाकि एचआइवी पाजिटिव व्यक्ति को अपना रक्त दान नहीं करना चाहिए। डाॅ0 अभय प्रताप सिंह ने कहाकि एड्स को आधुनिक समाज महामारी के रूप में मानता है। इन्होने कहाकि आज जागरूकता के अभाव में कहीं न कहीं यह महामारी विकराल रूप ले रही है। एड्स एक विषाणु जनित रोग है जो किसी न किसी रूप में लापरवाही और अषिक्षा दोनो के कारण चरम पर है। डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी ने कहाकि एड्स संक्रमित व्यक्ति के पास बैठने उसके साथ भोजन करने से नहीं होता है। अपितु समाज रह रहे ऐसे व्यक्तियों को उपेक्षा की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए । डाॅ0 संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आप सभी समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की बुराईयो को निराकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे और इस प्रकार की मौजूद सभी बुराइयो को नष्ट करे। डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 रागिनी राय, डाॅ0 गगनप्रीत कौर, डाॅ0 गोलाकजा कृष्ण द्विवेदी, डाॅ0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, संतोष ष्षुक्ला , रामसागर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

