21 वर्षो से वेतन भुगतान कराने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है यह शिक्षक, सुनिए वीडियों उसकी दर्दभरी दास्तां
https://www.shirazehind.com/2018/12/21.html?m=0
यह दर्द भरी कहानी है जिले के मुंगराबादशाहपुर में स्थित हिन्दू इण्टर कालेज में सहायक अध्यापक पद तैनात बंसत लाल शर्मा की। बंसत लाल शर्मा ने बताया कि हिन्दू इण्टर कालेज मुंगराबादशाहपुर में तैनात बलभद्र सिंह 30 जून 1996 में सेवा निवृत्त हो गये थे। उनके रिटायर्ड होने बाद एक स्थानीय अखबार में 2 अगस्त 1997 विज्ञापन प्रकाशित किया गया। मैने इस पद के लिए आवेदन किया। जिसके बाद मेरी नियुक्ति हो गयी। उसके बाद से मै कालेज में आकर छात्रो को पढ़ा रहा हूं। करीब दो वर्ष तक सेवा देने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वेतन न जारी किया जाने पर मैने हाईकोर्ट इलाहाबाद का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 11 फरवरी 1999 को जिला विद्यालय निरीक्षक को वेतन भुगतान करने का आदेश दिया था। इस आदेश के अनुपालन में डीआईओएस ने वेतन भुगतान करने का आदेश तो पारित कर दिया लेकिन आज तक पेमेंट नही किया गया। वह लगातार शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के कार्यालयो का चक्कर काट रहा है। पीड़ित शिक्षक ने कहा कि अधिकारी यह मामला कोर्ट में होने का हवाला देकर भुगतान नही कर रही है। बंसत लाल ने कहा कि इसकी शिकायत मैने मुख्यमंत्री से आन लाइन शिकायत किया तो वर्तमान डीआईओएस ने इस मामले का निस्तारण करते हुए खारिज किया कि जब हमारे पूर्व के जिला विद्यालय निरीक्षको ने भुगतान नही किया तो मै क्यो करू। शिक्षक ने अधिकारियों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथ जिन लोगो की नियुक्ति हुई उन लोगो पैसा देकर अपना वेतन जारी करा लिया मैने पैसा नही दिया तो मेरा आज तक भुगतान नही हो रहा है।

