सेहतमंद समाज खुशहाली के लिए खसरा रूबेला का टीका लगवाना ज़रूरीः मौलाना महफूज हसन

जौनपुर। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण जागरूकता हेतु जामा मस्जिद नवाब बाग में इमामे जुमा मौलाना महफूज हसन खां ने जुमे की नमाज़ मे खुतबे मे नमाज़ियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेहतमंद समाज की खुशहाली के लिए खसरा रूबेला का टीका लगना बहुत ज़रूरी है, उन्होने कहा कि बीमारी से मुक्त समाज, राष्ट्र निर्माण मे अहम भूमिका निभाता है। मिजिल्स रूबेला का टीका 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चो को लगवाकर अपने बच्चो को इन बीमारियों से बचाये, जो कि जानलेवा बीमारी है। मौलाना ने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये टीकाकरण अभियान शुरू किया गया जिसके अन्तर्गत सभी स्कूलों, कालेजों, मदरसों में बच्चों को टीका लगाया जा रहा है इसके बाद घर घर अभियान चलाकर टीका लगाया जायेगा। मै सभी लोगों से आवाहन करता हूँ कि अपने अपने बच्चों को इसका टीका ज़रूर लगवाये, ये ज़िन्दगी के लिए बहुत फायदेमंद व ज़रूरी हैं। इस अभियान मे लायन्स क्लब जौनपुर विशेष सहयोग कर रहा हैं जो सराहनीय है। आगे मौलाना ने कहा कि इस्लाम मुस्लमानो को शारीरिक, आध्यात्मिक दोनो ही तरह से सेहतमंद देखना चाहता है इस लिए मुस्लिम समाज व सभी धर्म के लोग इस टीकाकरण अभियान मे सहयोग करके स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण मे भागीदार बने। नमाज़ के बाद मस्जिद के गेट से जागरूकता रैली टोली को मौलाना मुस्तफा इस्लामी ने रवाना किया जो कि मोहल्ले मोहल्ले मे जा कर लोगों को टीकाकरण कराने हेतु जागरूक करेंगे। रैली के संयोजक समाज सेवी अली मंज़र डेज़ी रहे, संचालन असलम नक़वी ने कियाद्य इस अवसर पर लायन्स क्लब जौनपुर के सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सै मो हसन नसीम, तालिब रज़ा शकील एडवोकेट, तहसीन अब्बास सोनी, नासिर रज़ा गुड्डु, एम एम हीरा, शेख मो. हसन पुत्तन, हसन फतेहपुरी, जर्रार खान, मिर्ज़ा कौसर, कायम साजिद रिज़वी, शादाबुल हसन, राजू मिर्ज़ा, शाहिद मेहदी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1022752127413917022

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item