218 मास्टर ट्रेनर किए गए प्रशिक्षित : डॉ0 रमेश चंद्र यादव
https://www.shirazehind.com/2018/12/218-0.html?m=0
जौनपुर। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार कृषि विभाग के माध्यम से
तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इसी कड़ी में किसान पाठशाला
का आयोजन कर रवी फसलों की वेहतर उत्पादन लेने एवं कृषि को लाभकारी का सौदा
साबित करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।
कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में गुरुवार को किसान पाठशाला के कुशल संचालन के लिए 218 मास्टर ट्रेनरों को कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने कहा कि सरकार किसानों की आय दूनी करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से कई योजनाएं संचालित कर रही हैं इसका लाभ किसानों को कैसे मिलेगा किसान पाठशाला में उन्हें जागरूक कर योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त 218 न्यायपंचायतो के दो - दो गाँवो का चयन कर गाँवो के प्राथमिक विद्यालय में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में 12 से 15 दिसंबर और दूसरे चरण में 17 से 20 दिसंबर को अपराह्न 3 बजे से 4.30 बजे तक पाठशाला चलेगी।
के वी के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ0 सुरेश कन्नौजिया ने रवी फसलों के प्रभावी विन्दुओं कृषि वानिकी , किसान पारदर्शी सेवा योजना की जानकारी दिया।
जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र सिंह ने पशुओं के रखरखाव , पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर ने सब्जियों , फलो , मसाला की खेती की जानकारी दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने फसलों की सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ0 संदीप कुमार , डॉ0 सोमेन्द्र सिंह ने कृषकों की आय दूनी करने की रणनीति की समेकित कृषि प्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी अमित चौवे एवं संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ0 रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर समस्त सहायक विकास अधिकारी , तकनीकी सहायक , बीटीएम एवं एटीएम सहित 218 प्रसार कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। अन्त उप परियोजना निदेशक ( आत्मा ) डॉ0 रमेश चंद्र यादव ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।