पुरानी पेंशन बहाली के लिए ई-मेल भेजे
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_588.html?m=0
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा के संरक्षक सी0वी0 सिंह एवं जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त कर्मचारी/शिक्षक/अधिकारी से यह अपील किया है कि निदेशक पेंशन उत्तर प्रदेश द्वारा 10 दिसम्बर 2018 सायं 05 बजे तक ई-मेल -pendir@up-nic-in पर सिर्फ वांछित राय में एक ही वाक्य लिखें- ’नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारी के लिए अहितकारी है, अतः पुरानी पेंशन व्यवस्था को मूल स्वरूप में तुरन्त लागू किया जाये।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित 8 सदस्यीय समिति ने इस मुद्दे पर कर्मचारी की राय जानने के उद्देश्य से एक ईमेल -pendir@up-nic-in आई डी जारी की है जिसपर 10 दिसम्बर शाम 5 बजे तक कर्मचारी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
सभी साथियों से निवेदन है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आज और अभी इस आई डी पर पुरानी पेंशन बहाली की माँग करें। साथ ही इस मैसेज को सभी ग्रुपों में प्रेषित करें ताकि यह सूचना सभी विभागों के कर्मचारियों तक पहुँच सके।